“अधूरा चाँद: गुरूर, सच्चाई और जीवन का आईना”
“चाँद भी अधूरा है… फिर हम इंसान को किस बात का घमंड हैं?”
http://superindiastory.blogspot.com/2025/08/blog-post.html
“जिसे तुम मुकम्मल समझते हो, वो भी उधार की रोशनी पर जीता है…”
यह कविता चाँद के रूपक के माध्यम से मानव जीवन की सच्चाई को उजागर करती है। चाँद अपनी खूबसूरती और चमक- दमक पर बड़ा गर्व रहता है, लेकिन वह स्वयं भी अधूरा है और उसकी रोशनी सूरज से उधार ली हुई है। इसी तरह इंसान भी अपनी सफलता, सुंदरता और दौलत पर घमंड करता है, जबकि उसका ऐश्वर्य और प्रसिद्धि किसी न किसी सहारे ही मिलती हैं। कविता हमें सिखाती है कि अधूरापन ही जीवन की वास्तविकता है और यही हमारे आगे बढ़ने का मुख्य कारण है।
🌙अधूरा चाँद 🌝
बैठ कर गगन में इतराता रहा, चाँद अपनी चांदनी पर,
सितारों की महफिल में, खुद को बादशाह बताता रहा।
उसको बहुत ही गुरुर था अपनी बेदाग सूरत पर,
मगर वो भी खुद पूरा कहां नजर आता है ।
http://superindiastory.blogspot.com/2026/04/blog-post_16.html
कभी घटता है, कभी बढ़ता है,
कभी खो जाता है अमावस्या की रातों में ,
मुकम्मल होकर भी वो सफर आधा ही कर पाता है।
क्या खूब सबक मिला है उसको,
खूबसूरती में भी एक दाग नज़र आता है।
ना गुरूर कर ऐ मुसाफ़िर,
अपनी दौलत और चमक दमक पर,
चाँद भी रात भर, जलते सूरज से ही खैरात पाता है।
वो इसलिए अधूरा है ताकि
दुनिया को मुकम्मल होने की प्यास ना लगे,
अगर जो पूरा हो गया कभी, फिर वो नजर कहां आता है?
जो जमीं से जुड़ा है, वो फलक पर अधूरा है,
तो बता ऐ चाँद, क्या तेरे इश्क़ किस्सा भी अधूरा है?
बड़ा गुरूर था उसे भी, वो चमकने वाला अकेला है,
मगर ग्रहण लगा तो जाना, कि उसका वजूद भी किसी का दिया हुआ तोहफा है। http://superindiastory.blogspot.com/2025/08/1a.html
भावार्थ (Explanation):
कविता में कवि ने चाँद को एक ऐसे पात्र के रूप में प्रस्तुत किया है जो अपनी चमक और सुंदरता पर इतराता है। लेकिन धीरे-धीरे यह मालूम होता है कि उसका यह घमंड बेकार है, क्योंकि:
चाँद कभी पूरा नहीं होता, वह घटता-बढ़ता रहता है।
अमावस्या की रात में वह पूरी तरह से गायब हो जाता है।
उसकी रोशनी उसकी अपनी नहीं, बल्कि सूरज से प्राप्त होती है।
ग्रहण लगने पर उसका असली रूप सामने आ जाता है।
इन सबके माध्यम से कवि यह संदेश देता है कि इंसान को अपने गुणों, संपत्ति और सफलता पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि जो आज है वो कल नही रहेगा।
अधूरापन ही जीवन की सबसे सुंदरता है, क्योंकि अगर सब कुछ पूर्ण हो जाए, तो आगे बढ़ने की चाह खत्म हो जाती है। यही अधूरापन हमें संघर्ष करने, सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
http://superindiastory.blogspot.com/2026/04/blog-post_17.html
💬👍💖अगर आपको यह कविता पसंद आए तो लाइक कमेंट कीजिए।
और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी शेयर कीजिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें