“तेरा अश्क बहाना भी क्या खूब रहा: अधूरी मोहब्बत का खामोश दर्द”




🌿 सारांश (Summary)

यह ग़ज़ल एक ऐसे प्रेम की कहानी कहती है जिसमें दर्द, दूरी और अधूरी चाहत भरी हुई है। शायर अपने प्रेमी/प्रेमिका के बदलते व्यवहार, टूटे वादों और एकतरफा एहसासों को याद करता है। कैसे उसने अपने दर्द को छुपाकर दुनिया के सामने मुस्कुराने की कोशिश की है।

जिस इंसान ने कभी उसे नजरअंदाज किया, वही अब पास बुला रहा है—और यह बात भी उसे अजीब लगती है।

अंत में, शायर अपने टूटे दिल, अधूरे ख्वाब और बहे हुए आँसुओं के साथ जीने की मजबूरी को स्वीकार करता है।

गज़ल इस प्रकार है:


तेरा अश्क बहाना भी क्या खूब रहा,

ज़ख़्म दिल के छुपाना भी क्या खूब रहा।


लब खामोश थे, दिल रोता रहा,

उस दर्द में सबको हँसाना भी क्या खूब रहा।

तेरा अश्क बहाना भी क्या खूब रहा ।


वो रूठा रहा उम्र भर मुझसे,

मुझे अब पास बुलाना भी क्या खूब रहा।


मौसम की तरह वो बदलता रहा, हर रात दिन,

अब हर पल को निभाना भी क्या खूब रहा।

तेरा अश्क बहाना भी क्या खूब रहा ।


तेरे नाम की जब भी बात चलती है,

तेरी मुस्कुराहटें जो मेरी यादों में अब रहती है।

मेरा,उसे दिल से छुपाना भी क्या खूब रहा।

तेरा अश्क बहाना भी क्या खूब रहा ।


नज़रों से नज़रों की जंग जब चलती थी,

हर बार मेरा हार जाना भी क्या खूब रहा।


जो बात अधूरी थी कल तलक,

वो अधूरी ही रही,

उसे अब ख्वाब बनाना भी क्या खूब रहा।

तेरा अश्क बहाना भी क्या खूब रहा ।


जो वादें टूटे हो कई बार, 

उन वादों का क्या ?

उसे अब सच बताना भी क्या खूब रहा।

तेरा अश्क बहाना भी क्या खूब रहा ।


इस दिल को यक़ीं था फिर लौट आओगे,

ख़ुद को समझाना भी क्या खूब रहा।


तेरा ग़म कहीं डूबा ना दे मुझे,

जी भर के अश्क बहा लेने दो,

मुझे ग़मों में डुबो के , और 

तेरा मुस्कुराना भी क्या खूब

 रहा।

तेरा अश्क बहाना भी क्या खूब रहा ।


🌿 विस्तृत भावार्थ (Detailed Meaning)

शायर अपने जज़्बातों को सीधे शब्दों में नहीं, बल्कि “अश्क” (आँसू) के ज़रिए बयां करता है। यहाँ आँसू केवल कमजोरी नहीं हैं, बल्कि उन अनकहे जज़्बातों की आवाज़ हैं, जिन्हें कभी खुलकर कहा नहीं जा सका।

ग़ज़ल की शुरुआत में ही यह एहसास होता है कि शायर ने अपने दिल के ज़ख्मों को बड़ी खूबसूरती से छुपाया। वह खुद अंदर से टूटता रहा, लेकिन दुनिया के सामने हँसता रहा। यह एक ऐसी सच्चाई है जिससे आज का हर इंसान कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है—बाहर से मुस्कान, अंदर से तूफ़ान।

शायर उस रिश्ते की विडंबना को दिखाता है जिसमें एक व्यक्ति उम्र भर दूर रहा, रूठा रहा, और जब सब कुछ टूट चुका, तब पास बुलाने की कोशिश करता है। यह स्थिति प्रेम के उस कड़वे सच को उजागर करती है जहाँ समय बीत जाने के बाद की गई कोशिशें दर्द को और गहरा कर देती हैं।

“मौसम की तरह बदलना” इस ग़ज़ल का एक महत्वपूर्ण भाव है। यहाँ प्रेमी/प्रेमिका की तुलना मौसम से की गई है—जो कभी स्थिर नहीं रहता। इस बदलाव ने शायर को अंदर से अस्थिर और असुरक्षित बना दिया, फिर भी वह हर पल उस रिश्ते को निभाने की कोशिश करता है। यह एकतरफा समर्पण और सच्चे प्रेम की पहचान भी है।

ग़ज़ल में यादों का भी गहरा असर दिखाई देता है। जब भी उस व्यक्ति का नाम आता है, उसकी मुस्कान और बीती बातें दिल दर्द को ताज़ा कर देती है। लेकिन इन यादों को छुपाकर रखना भी शायर की मजबूरी है। यह दिखाता है कि कुछ रिश्ते भले ही खत्म हो जाएं, लेकिन उनकी यादें कभी खत्म नहीं होतीं।

नज़रों की जंग और हर बार हार जाना—यह प्रेम में हारने की उस मीठे दर्द को दर्शाता है, जहाँ इंसान जानबूझकर हारता है क्योंकि वह सामने वाले को खोना नहीं चाहता। लेकिन जब अधूरी बातें अधूरी ही रह जाती हैं, तो उन्हें ख्वाब बना लेना ही एकमात्र सहारा रह जाता है।

वादों का टूटना और फिर भी उम्मीद बनाए रखना—यह इस ग़ज़ल का सबसे भावुक हिस्सा है। शायर को यकीन था कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा, लेकिन यह केवल उसका भ्रम था। खुद को समझाना और खुद को दिलासा देना—यह उस अकेलेपन की निशानी है जहाँ इंसान खुद ही अपना सहारा बनता है।

अंत में, शायर अपने दर्द को पूरी तरह स्वीकार करता है। वह चाहता है कि उसके आँसू बह जाने दिए जाएं, ताकि दिल का बोझ हल्का हो सके। लेकिन सबसे दर्दनाक बात यह है कि जिस व्यक्ति ने उसे इतना दुख दिया, वही आज भी मुस्कुरा रहा है। यह दृश्य शायर के दर्द को और गहरा बना देता है

💔मोहब्बत का असली दर्द ऐसे ही बयां होता है 😔

आप को कैसा लगा । कमेंट में बताएं 

अगर आपकी भी कोई ऐसी कहानी है तो बताए,

आपके उस जज़्बात को गज़ल या कविता में ढालने की कोशिश करेंगे।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट