“कल रात लिखी एक खूबसूरत ग़ज़ल | इश्क़, एहसास और दिल की हलचल”


http://superindiastory.blogspot.com/2025/08/1a.html

गज़ल का सारांश (Summary):

यह ग़ज़ल एक प्रेमी के दिल की भावनाओं को व्यक्त करती है, जिसने अपनी प्रिय के प्रति अपने प्रेम, आकर्षण और अपने दिल के एहसासों को शब्दों में पिरोया है। इस ग़ज़ल में प्रेमिका की सुंदरता, उसकी सादगी, उसकी आँखों का काजल, और उसकी अदा,उसके व्यक्तित्व की गहराई को शायर ने बड़ी खूबसूरती से बयान किया है।
शायर बताता है कि उसने हर शेर में उसकी झलक, उसकी याद और उसके असर को महसूस करते हुए लिखा है। खामोशी, तन्हाई और बिना किसी शोर के भी दिल में जो हलचल होती है, वही इस ग़ज़ल की आत्मा है। अंत में, शायर खुद भी अपनी रचना की सुंदरता को स्वीकार करता है। 
गज़ल जो इस प्रकार है:- 


कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है,
तेरे दिल था जो वो हलचल लिखी है,
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

हर एक शेर में है अदा तेरी,
तेरी आंखों में जो लगी है, वो काजल लिखी है,
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

तेरी लफ्ज़ों में जैसे बहारों की बात हो,
वो सादगी लिखी है,
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

ना शोर था, ना आहट थी कोई,
फिर भी मैंने हलचल लिखी है,
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

लबों पे आया न इक भी शिकवा कोई ,
पर आंखों ने सारा ग़म चख लिया ।
तूने दर्द को जो फूलों में ढाला,
मैने रूह की तेरी मकसद लिखी है,
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

इश्क़ की बात थी या दुआ कोई,
मैने तो सब सच ही लिखी है,
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

तेरा अंदाज़ है कुछ अलहदा सा,
हर जज़्बे में मैने संबल लिखी है,
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

कभी खामोशी, कभी तन्हाई,
हर मोड़ पर तेरी हलचल लिखी है ,
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

तेरे जाने के बाद भी ये दिल नहीं बदला,
मैंने हर धड़कन में तेरी आहट लिखी है।
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

जो अधूरी रह गई थी बात लफ्ज़ों में,
उसे खामोशी में मैंने मुकम्मल लिखी है।
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

तेरी यादों की बारिश में भीगा जो दिल,
मैंने हर कतरे में तेरी हलचल लिखी है।
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

संयोग का मन भी अब ये कह उठा है,
बहुत ही सुंदर सज़ल लिखी है,
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।

जो कोई गुनगुनाएगा इस नग़्में को, वो समझ जाएगा,
ये ग़ज़ल नहीं, मेरी दास्तां- ए मोहब्बत लिखी है।
हां, कल रात मैंने बहुत ही सुंदर ग़ज़ल लिखी है।
http://superindiastory.blogspot.com/2026/04/blog-post_15.html
भावार्थ (Meaning / Interpretation) जो इस प्रकार है:- 
इस ग़ज़ल का भावार्थ यह है कि सच्चा प्रेम केवल शब्दों में ही नहीं, बल्कि एहसासों में भी बसता है। जब कोई दिल से किसी को महसूस करता है, तो उसकी हर अदा, हर बात, और यहां तक कि उसकी खामोशी भी गज़ल बन जाती है।
शायर ने यह दर्शाया है कि प्रेम में दर्द, सादगी, तन्हाई और खूबसूरती—सभी एक साथ जुड़ जाते हैं। बिना किसी शिकायत के भी आँखें सब कुछ कह देती हैं।
यह ग़ज़ल इस बात को भी बताती है कि प्रेम इंसान को अंदर से बदल देता है और उसकी रचनाओं की गहराई में एक नई सादगी और सच्चाई भर देता है।

अगर आप सभी को मेरा गज़ल पसंद आया तो कृपया लाइक और कमेंट करें और साथ साथ शेयर भी करें , जिससे हमारा हौसला बढ़े।
आप सभी का दिल से बहुत बहुत आभार, धन्यवाद........
#EmotionalShayari #PoetryCommunity #InstaPoetry #Blogging #SuperIndiaStory


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट