"तू जान है, जब से तुझे जाना है।" हिंदी कविता, संयोग कुमार ठाकुर द्वारा रचित
मेरी हर साँस में तेरा ही अफसाना है,
तू जान है, जब से तुझे जाना है।
भीड़ में भी अब तन्हा नहीं लगता,
तेरे एहसास से मेरे संग, हर ज़माना है।
तू जान है, जब से तुझे जाना है ।
पहले दिल धड़कता था बस जीने के लिए,
अब दिल धड़कनें का भी तु ही बहाना हैं।
तेरे बिना हर खुशी अधूरी लगती है,
तेरे संग हर ग़म भी सुहाना है।
तू जान है, जब से तुझे जाना है।
तू आई जैसे रौशनी बनके,
अंधेरों में भी अब लगता है।
तेरे लफ्ज़ों में ऐसा जादू है,
जैसे दर्द का अब गीत पुराना है।
तू जान है, जब से तुझे जाना है।
ना मैंने तुझसे कुछ माँगा कभी,
तेरी मौजूदगी ही मेरा खज़ाना है।
मेरे सपनों में तू, मेरे दुआओं में तू,
अब तो हर ख्वाब तुझसे ही सजाना है।
तू जान है, जब से तुझे जाना है।
तेरे साथ चलूं हर मोड़ पर,
चाहे काँटा हो या कोई वीराना हो ।
तेरे जाने का जो डर लगता था,
अब उस डर को भी गले लगाना है।
तू जान है, जब से तुझे जाना है।
तेरी मुस्कुराहटों में सुकून है ऐसा,
जैसे बरसों से भटका कोई दीवाना है।
तेरी आँखों में जो समंदर दिखे ,
उसी में अब तो डूब जाना है।
तू जान है, जब से तुझे जाना है।
तू रूठे तो लगे, जैसे खुद से बिछड़ गया हूं,
तुझे मनाने में ही सारा जमाना है।
तेरा नाम लूँ तो चेहरा भी खिल जाए,
ये कैसा असर, ये दिल तेरा दीवाना है।
तू जान है, जब से तुझे जाना है।
तू समझे बिना भी सब समझ ले मुझको,
तेरे प्यार लिए, ये दिल कितना पगलाया है।
जिसे पाकर कुछ बाकी भी न रहे,
तू वही मेरा मुकम्मल फ़साना है।
तू जान है, जब से तुझे जाना है।
तुझसे और करीब होना चाहता है दिल,
जैसे हर दिन कोई नया तराना है।
तब से जीना भी एक नया बहाना है,
तू जान है, जब से तुझे जाना है ।
संयोग कुमार ठाकुर
💬👍 कृपया कॉमेंट में बताएं। जैसे ........
1. "ये कविता दिल की गहराइयों तक उतर गई… जैसे मेरे लिए ही लिखी गई हो।"
2. "हर लाइन में वो ही नजर आया… सच में, तू जान है!"
3. "इसे पढ़ते हुए मेरी आँखें नम हो गईं… बेहद खूबसूरत।"
4. "जिसे पढ़कर सुकून मिले, वही असली कविता होती है। ये उन्हीं में से है।"
5. "क्या आपने कभी किसी को इस तरह चाहा है? मैं तो हर शब्द में अपना दर्द देख पाया।"
6. "तेरे बिना हर खुशी अधूरी लगती है — यही लाइन तो सबसे ज्यादा छू गई।"
7. "जैसे मेरी अधूरी मोहब्बत को किसी ने अल्फ़ाज़ दे दिए हों।"
8. "अगर मोहब्बत की एक शक्ल होती, तो ये कविता होती।"
9. "आपकी लिखी हर पंक्ति एक कहानी है, एक अहसास है।"
10. "तेरी मुस्कान में सुकून है — बस इस लाइन ने दिल जीत लिया।"
11. "इतनी प्यारी रचना… इसे किसी गायक को गाना चाहिए।"
12. "दिल कर रहा है हर रोज़ इसे पढ़ूं, महसूस करूं।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें