"ये इश्क़ मुझे पुराना लगता है"पढ़ें ये दिल छू लेने वाली कविता और शेयर करें!📖✨ #इश्क़ #पुरानीयादें #DilSe
ये इश्क़ मुझे पुराना लगता है।
ये इश्क़ मुझे पुराना लगता है,
वो पहला सा दीवाना लगता है।
जो ख्वाब कभी आँखों में थे,
अब टूटा हुए अफसाना लगता है।
रंग जो पहले गुलाबी हुआ करते थे,
अब धुंधला सा लगता है।
चाँदनी भी अब जादूगरी नहीं,
बस इक बुझा सा परवाना लगता है।
दिल की धड़कन सुनी-सुनी सी है,
बिन जज़्बातों के धड़कना भी
अच्छा नही लगता है।
जो रिश्ता था कभी रूहानी,
अब बस इक बहाना सा लगता है।
वो बात-बात पे रूठ जाना,
फिर बाहों में आ जाना,
अब ना ग़म सताते हैं,
ना प्यार का कोई तराना लगता है।
बन के पागल, दर-दर भटकता है कोई
ये इश्क़ मुझे पुराना लगता है।
जो ख़त कभी लिखे थे हमने,
अब रद्दी का खजाना लगता है।
इश्क़ जो कभी सांसों में था,
अब गुज़रा ज़माना लगता है।
ये इश्क़ मुझे पुराना लगता है।
वो पहला सा दीवाना लगता है।
इस दिल को कोई तो समझाए,
क्यों ये दर्द भी बेगाना लगता है।
ये इश्क़ मुझे पुराना लगता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें