"Essence of Life" "जीवन का सार"
जीवन का सार
हे पार्थ, सुनो अब जीवन का सार,
कर्म ही धर्म है, यही है संसार।
फल की चिंता मत करना, बस कर्म करो,
मन को निर्मल रख, जीवन स्वर्णिम भरो।
जब युद्ध का रण हो, और हो संशय,
धैर्य को पकड़ना, न हो मन में भय।
कर्म की राह पर ही विजय का द्वार है,
कर्मठ बनो, यही जीवन का आधार है।
न सोचो परिणाम, न दो मोह का साथ,
समर्पण से कर्म करो, यही है सच्ची बात।
ईश्वर के आगे झुको या ना झुको,
पर कर्म ना छोड़ो,
आलस्य का करो त्याग।
कर्म से बड़ा कुछ नहीं, यही है गीता का ज्ञान,
कर्तव्य निभाने से ही होता मनुष्य महान।
जो कर्महीन है, वह खो देता है प्रकाश,
संघर्षों में ही छिपा है जीवन का राज।
तुम सखा हो, योद्धा हो, धर्म के हो वाहक,
समर्पण के साथ बनो कर्तव्य के साक्षी।
स्वयं को पहचानो, अपनी शक्ति को जानो,
कर्म की ऊर्जा से ही मुक्ति पाओगे।
हे पार्थ, यही जीवन का मंत्र अनोखा है,
कर्म करते जाओ, न कोई तुमको रोका है।
न मोह में बंधो, न लो स्वार्थ का नाम,
निस्वार्थ कर्म से ही होगा मनुष्य महान।
गीता का उपदेश यही कहता है,
कर्म से बड़ा कुछ नहीं, यह संसार।
जो अपने कर्तव्य को पूरे मन से निभाए,
वही सच्चा योद्धा है, वही हर परीक्षा में सफलता पाए।
तो सुनो, हे पार्थ, कर्म ही परिभाषा है,
यही सत्य, यही जीवन की आशा है।
फल की आस छोड़, बस कर्म करते जाओ,
हर बाधा को पार कर, विजय पथ पर आओ।
संयोग कुमार ठाकुर
English translate
Essence of Life
O Parth, listen to the essence of life,
Karma is Dharma; this world thrives.
Do not worry about the fruit you gain,
Keep your mind pure, free from pain.
When the battlefield tests your soul,
Hold on to patience, stay in control.
Victory lies in the path of duty,
Work with passion—that is beauty.
Do not seek results, abandon greed,
Surrender to action—that's the creed.
Bow to God or don’t, it's your choice,
But never let laziness silence your voice.
Nothing is greater than righteous deeds,
Gita’s wisdom—life’s true seeds.
The one who quits, loses the light,
Struggles hide life’s truth in sight.
You are a warrior, a beacon of right,
A torchbearer of duty’s might.
Know yourself, find your strength,
Through karma alone, find freedom at length.
O Parth, this is life’s sacred song,
Walk the path, keep moving strong.
Let go of attachments, embrace the way,
Through selfless action, rise each day.
The Gita echoes this wisdom clear,
Nothing is greater than duty, dear.
The one who stands firm in every test,
Is the true warrior, among the best.
So listen, O Parth, and understand,
Karma alone guides this land.
Forget the fruit, embrace the fight,
Walk the path of truth and light.
Sanyog kumar Thakur
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें