"O you who are going, tell me the address before you go" ओ जाने वाले, ज़रा पता तो बता के जा।

ओ जाने वाले, ज़रा पता तो बता के जा।

ओ जाने वाले, ज़रा पता तो बता के जा,
ओ जाने वाले, ज़रा पता तो बता के जा,

ओ जाने वाले, ज़रा पता तो बता के जा,
इस दिल के वीराने गलियों में आ के जा।

ख़ामोश लम्हों की चादर बिछी है,
ठहर जा कुछ देर,
अपनी यादों की बारिश करा के जा।

आंखों में पलकों की परछाइयाँ हैं,
जब सो जाऊं मैं गहरी नींद में 
कोई सपना अधूरा दिखा के जा।

इस दिल की धड़कन तुझे ढूंढती है,
कोई नग़मा मोहब्बत का गा के जा।

मेरी सांसों में तेरी महक आज भी है,
कुछ पल घुलने दो हवाओं,
इन्हें फिर से जरा महका के जा।

तेरे बिना ये जहां  है सूना-सूना,
कोई फूल उम्मीद का खिला के जा।

ओ जाने वाले, ज़रा पता तो बता के जा,
जा रहे हो हमें छोड़ तन्हा, 
तो मेरा खोया हुआ कल ही लौटा दो 
या फिर ख़्वाबों में ही लौट आ के जा।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट