चिराग राजा: रोशनी की राह को जल्दी जगमगाओ || कहानी और महत्व || Hindi English
चिराग राजा तुम जल्दी आना ।
रौशनी अंदर तक हुआ करती थी ।
घेरा होता था पूरेपरिवारों का,
मानो सभा में बैठा राजा हो,
प्रेम के बंधन में बंधे होते थे सभी,
घर - घर का मुखिया चिराग हुआ करता था ।
टंगा होता था हर घर के मेढ़ से,
हर घर , हर मोहल्ले में चिराग का ही पहरा था ।
घर के अंदर माँ का हाथ बटाती दिया रानी,
हवा की हल्की झोंको से
वो कभी - कभी बुझ भी जाती थी ।
मानो रूठ गई हो घर की रानी ।
आज शाम भी वही है,
रात भी वही है।
बस, बदल गयें हैं लोग,
हाँ रौशनी चिराग से कहीं ज्यादा है।
बिखरा - बिखरा सा है हर घर '
मन के अंदर, अँधेरा भी कहीं ज्यादा है।
हर चौराहें और चबुतरो पर
रौशनी तो है पर शन्नाटा है ।
कभी हर रात खौफ हुआ करता था भूतों का,
आज मानो हर भूत लापता है।
शायद उसे भी अब डर लगता है इंसानो से,
अब हर इंसान निडर है ।
हर जगह बरस रहा इंसानो का कह़र है।
कहाँ खो गया चिराग घर का ,
कहाँ घर छोड़ कर भाग गई दीया रानी ?
अब दादी और नानी कहाँ सुनाती हैं कहानी ?
तुम कहाँ चले गये चिराग राजा ?
हर घर बिखरा है तुम जल्दी से आ जा ।
तुम्हारी जगह अब बिजली ने ले ली है ।
मै उसे कैसे छेडू ?
कभी वो जोर का झटका
तो कभी जान भी ले लेती है ।
अब कहाँ बैठता है मेरे साथ कोई ,
मेरी गुड़िया भी रहती है खोई - खोई ।
एक तुम ही तो थे घर का राजा ।
तुम्हारे जाने के बाद
हमने क्या - क्या नही झेला है ,
अब यहाँ हर कोई तन्हा और अकेला है ।
तुम बीन जीवन अब लगता एक झमेला है।
चिराग राजा तुम जल्दी आना,
अब सब लोग हो गये हैं मतलबी और बेगाना ।
चिराग राजा तुम जल्दी आना ।....
चिराग राजा तुम जल्दी आना ।....
Once the lamp used to burn in the darkness,
The light used to be deep inside.
The whole family used to be surrounded,
As if the king was sitting in the assembly,
Everyone was tied in the bond of love,
The head of every house used to be the lamp.
It used to hang from the wall of every house,
Every house, every locality was guarded by the lamp.
Inside the house, the queen lamp used to help the mother,
Sometimes it used to get extinguished due to the light gusts of wind.
As if the queen of the house has become upset.
Today the evening is the same,
The night is also the same.
Only people have changed,
Yes, the light is much more than the lamp.
Every house is scattered,
Inside the heart, there is much more darkness.
Every crossroad and platform
is lit but quiet.
Once every night there used to be fear of ghosts,
Today it seems every ghost is missing.
Maybe even they are scared of humans now,
Now every human is fearless.
Everywhere humans are wreaking havoc.
Where did the lamp of the house get lost,
Where did Diya Rani run away leaving her home?
Where do Dadi and Nani tell stories now?
Where have you gone Lamp king?
Every house is scattered, you come back quickly.
Now electricity has taken your place.
How can I tease it?
Sometimes it gives a strong shock
And sometimes it even takes my life.
Now nobody sits with me,
Even my doll remains lost.
You were the only king of the house.
After you left
What all have we not suffered,
Now everyone here is lonely and forlorn.
Without you life now seems like a mess.
Lamp king, please come soon,
Now everyone has become selfish and alien.
Lamp king, please come soon....
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें